पटना, जुलाई 12 -- कांग्र्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा को उनकी 109वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सदाकत आश्रम में शनिवार को हुए कार्यक्रम में उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि बिहार को विकास की राह पर ले जाने के लिए उन्होंने असीमित प्रयास किए। बिहार में उद्योग कारखानों की स्थापना को लेकर उनकी दूरदर्शी सोच थी, जिसे उन्होंने मूर्त रूप दिया। उन्होंने सत्येंद्र बाबू को कांग्रेस के आदर्श पुरुष की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि उनके बताए रास्तों पर चलना होगा। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में कोषाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, ब्रजेश प्रसाद मुनन, जमाल अहमद, राजेश राठौड़, अजय चौधरी और असितनाथ तिवारी आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.