देहरादून, नवम्बर 6 -- उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह में देहरादून पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने धामी सरकार के 10 साल के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन 361 फीसदी बढ़ा, एक लाख करोड़ के उद्योग धरातल पर उतरे और 33 हजार युवाओं को नौकरियां मिलीं। शाह ने सड़क, सीमावर्ती सुरक्षा, पलायन, यूसीसी, धर्मांतरण विरोधी और नकल विरोधी कानून को लेकर भी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही हरीश रावत पर निशाना साधते हुए पूछा कि उन्होंने ऐसा कौन सा काम किया, जिसके लिए उन्हें याद किया जाएगा।कांग्रेस पर तीखा हमला अमित शाह ने कहा कि आज सबसे महत्वपूर्ण यह है कि आपको यह तय करना है कि अगले चुनाव में क्या आपको भाजपा की विकास देने वाली सरकार चाहिए या भ्रष्टाचार वाली राहुल बाबा...