कांग्रेस ने संविधान बचाओ यात्रा निकाली
मधेपुरा, अक्टूबर 2 -- घैलाढ़। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को घैलाढ बाजार में संविधान बचाओ यात्रा निकाली। संविधान बचाओ यात्रा आदर्श इंटर कॉलेज घैलाढ़ जीवछपुर से निकलकर घैलाढ बाजार, इनरवा, ररियाहा, लक्ष्मीनिया, रामनगर मिठाई के लिए बढ़ी। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सौरभ कुमार चौधरी ने केंद्र सरकार और भाजपा पर संविधान कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे व गिरफ्तारी की मांग की। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार यादव ने चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया। यात्रा में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रौशन कुमार यादव, कांग्रेस नेता अजीर बिहारी, शैलेन्द्र यादव, बिलटू यादव, अभय कुमार मुन्ना, संजय यादव, संजीत कुमार, प्रभात कुमार, कुंदन यादव आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस और वाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.