कांग्रेस ने संजीव सिंहदेव को बनाया जिला उपाध्यक्ष
चक्रधरपुर, अगस्त 9 -- चक्रधरपुर। कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से चक्रधरपुर प्रखंड के बामनगुटू गांव निवासी संजीव सिंहदेव को पार्टी का जिला उपाध्यक्ष तथा मनोहरपुर विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संजीव सिंहदेव ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया जाएगा। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.