कांग्रेस ने संघर्ष विराम में पाक की भूमिका को लेकर सरकार को घेरा
नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- कांग्रेस ने अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष विराम में पाकिस्तान की मध्यस्थ की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उसका आरोप है कि सरकार पाकिस्तान को अलग-थलग करने में नाकाम रही है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि प्रधानमंत्री अमेरिका, इजरायल, ईरान और खाड़ी देशों के साथ विशेष मित्रता का दावा करते हैं। इसके साथ इस वर्ष ब्रिक्स की भी अध्यक्षता है, पर अमेरिका-इजरायल और ईरान के संघर्ष विराम की चर्चा में भारत की कोई भूमिका नहीं है। रमेश ने कहा कि पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच दो सप्ताह के संघर्ष विराम का पूरी दुनिया सतर्कतापूर्वक स्वागत करेगी। यह संघर्ष 28 फरवरी को ईरान में शासन के शीर्षस्थ अधिकारियों की लक्षित हत्याओं के साथ शुरू हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि यह यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.