कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के लिए नियुक्त किए पर्यवेक्षक
सोनभद्र, अगस्त 9 -- सोनभद्र। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठन सृजन अभियान की तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में सोनभद्र में संगठन को मजबूत करने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के साथ तीन स्थानीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। पर्यवेक्षक जल्द ही जिले का दौरा कर संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर काम करेंगे।केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मनोज तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ स्थानीय पर्यवेक्षक के रूप में पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय सचिव अनुसूचित प्रकोष्ठ भगवती प्रसाद चौधरी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी राबर्ट्सगंज राम आधार जोसफ और राजेश साहनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस की ताकत भांपने कल आएंगे केंद्रीय पर्यवेक्षक संगठन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.