कांग्रेस ने श्रद्धा से मनाया हूल दिवस
पलामू, जून 30 -- मेदिनीनगर। हूल दिवस मनाते हुए मंगलवार को पलामू जिला कांग्रेस कमेटी ने संथाल के महानायकों शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव तथा फूलो-झानो के बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया। जिला कांग्रेस की अध्यक्ष बिमला कुमारी ने इस क्रम में कहा कि सिदो-कान्हू की शहादत को देश कभी नहीं भूल सकता। वे आदिवासी स्वाभिमान व अस्मिता के खिलाफ अन्याय के विरुद्ध संघर्ष के प्रतीक हैं। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। हूल दिवस, प्रत्येक वर्ष 30 जून को झारखंड सहित पूरे देश में मनाया जाता है। यह दिन वर्ष 1855 में अंग्रेजी शासन, जमींदारों और महाजनों के अत्याचार के खिलाफ हुए ऐतिहासिक संथाल हूल की स्मृति को समर्पित है। यह भी पढ़ें- हूल के वीर शहीदों का त्याग झारखंड की पहचान : कालीचरण मुंडा कार्यक्रम में मिथिलेश सिंह, राजेश चौरसिया, सत्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.