मधुबनी, अगस्त 30 -- खजौली। कांग्रेस के 'चलो पंचायत, चलो गांव' अभियान के तहत रविवार को खजौली में 'हर घर कांग्रेस का झंडा' कार्यक्रम शुरू हुआ। दतुआर गांव में ई. अनुवेद कुमार और सरावे गांव में प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार के आवास से अभियान की शुरुआत की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. रणजीत कुमार मिश्र ने कहा कि संगठन को गांव, मोहल्ले और वार्ड स्तर तक मजबूत करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर जिला कांग्रेस पश्चिमी की अध्यक्ष मीना देवी ,विपिन झा, नवीन कुमार सिंह, शंकर सिंह, मनोज कुमार सिंह, प्रमोद कुंवर, वीरेंद्र कुमार सिंह, ललन सिंह, बालेश्वर पासवान, उदय सिंह, डॉ. कुणाल तपेश्वर कुमार, अजीत प्रताप सिंह, सरोज सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...