बागेश्वर, जून 27 -- देवेंद्र पांड, बागेश्वर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शनिवार को बागेश्वर में जिला कांग्रेस कमेटी और युवा कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत भराड़ी रोड के एक होटल में संवाद कार्यक्रम किया गया। संवाद के दौरान कांग्रेस नेताओं ने छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, जैसे पेपर लीक, शिक्षा की गुणवत्ता में गिरावट, महंगी फीस, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को प्रमुखता से उठाया। इस अवसर पर वीडियो स्क्रीनिंग के माध्यम से छात्रों की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छात्रों के साथ हुए संवाद को भी साझा किया गया। जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट ने कहा कि नीट पेपर लीक सहित विभिन्न भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आए घोटालों से छात्र और युवा वर्ग में भारी नाराजगी है। यह...