सीतामढ़ी, अप्रैल 27 -- शिवहर। कांग्रेस पार्टी के जिला इकाई की बैठक रविवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष अफरोज आलम की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पार्टी संगठन द्वारा सृजन अभियान जिले में शुरू किया गया। बैठक में पार्टी के जिला पर्यवेक्षक कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि यह जमीनी स्तर (बूथ और गांव) से संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक व्यापक पहल है। उन्होने ने कहा कि यह गुजरात मॉडल पर आधारित है, जिसका उद्देश्य पार्टी में गुटबाजी खत्म करना, नए चेहरों को मौका देनाऔर पदाधिकारियों का चयन नीचे से ऊपर की ओर करना है। मुख्य उद्देश्य है कि जिला व ब्लॉक स्तर पर अनुभवी कार्यकर्ताओं को दरकिनार न करते हुए नए और निष्ठावान लोगों को पद देना। शक्ति का केंद्रीकरण खत्म कर जमीनी कार्यकर्ताओं को अधिकार देना है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एआईसीसी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक हर जिले म...