कन्नौज, अक्टूबर 6 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के इब्राहीमगंज स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में मंगलवार को केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत लोकतंत्र बचाओ सप्ताह को लेकर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो.शाकिर हुसैन एडवोकेट ने कहा कि इसी अभियान के तहत महात्मा गांधी की जयंतीसे 8 अक्टूबर तक विधानसभा स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रदर्शन किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तीन प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन करने का आवाहन किया है। इनमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे, एसआईआर प्रक्रिया रद्द करने तथा आगामी चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाने की मांग शामिल है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस लगाएगी चौपाल, उन्हें शामिल करेगी जिन...