संभल, जून 11 -- जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को ग्रेट निकोबार बचाओ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार वाल्मीकि के नेतृत्व में शुरू हुए इस अभियान के माध्यम से ग्रेट निकोबार द्वीप के संरक्षण, पर्यावरण बचाने और आदिवासी समुदायों के अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई गई। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि राहुल गांधी के आह्वान पर प्रदेशभर में 8 से 15 जून तक यह अभियान चलाया जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जिले में ग्रेट निकोबार बचाओ हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। यह भी पढ़ें- ग्रेट निकोबार द्वीप बचाने को कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान उन्होंने कहा कि ग्रेट निकोबार द्वीप देश की महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर है, जहां की जैव विविधता और आदिवासी सम...