नई दिल्ली, जून 6 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने शनिवार को राजीव भवन में दो दिवसीय नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के तहत प्रवक्ता, रिसर्च कोऑर्डिनेटर और पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर के पदों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।इस अवसर पर देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मार्गदर्शन में शुरू किया गया नेशनल टैलेंट हंट युवाओं को अपनी बात रखने और जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने का मंच प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल पारदर्शिता, निष्पक्षता और योग्यता आधारित चयन प्रक्रिया पर आधारित है तथा कांग्रेस ही ऐसी पार्ट...