कांग्रेस ने शहर काजी को दी ईद की बधाई
देहरादून, मई 28 -- देहरादून। ईद के अवसर पर कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में सर्वसमाज के लोगों ने शहर काजी मुफ्ती हशीम अहमद से मुलाकात कर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने शहर काजी मुफ्ती हशीम अहमद कासमी को ईद की बधाई देते हुए कहा कि ईद का त्योहार प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का प्रतीक है। समाज में एकता और सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी को मिल-जुलकर कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, पार्षद वीरेंद्र बिष्ट, एमियुल शेम, हरी हेरिंग, सुनील कुमार बांगा, अजीत सिंह, राजेंद्र घाई और सुशील कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आपसी भाईचारा मजबूत बनाने पर दिया जोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.