हजारीबाग, सितम्बर 28 -- हजारीबाग, निज प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में निर्वाचन प्रक्रिया का गलत इस्तेमाल करने वाले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। यह भी पढ़ें- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, प्रदर्शनविरोध प्रदर्शन इस दौरान कांग्रेसियों ने वोटों की चोरी के विरोध डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक स्थित डा.भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रतिमा स्थल से चलकर नया समाहरणालय गेट के बाहर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व म॔त्री सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने किया। विरोध मार्च में संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह हजारीबाग जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने कहा की वोट भारतीय लोकतंत्र की नींव है। वोट से ही हमारे संविधान को ताक...