पटना, मार्च 17 -- कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में विधायकों के खरीद-फरोख्त का आरोप लगाकर मंगलवार को प्रदर्शन किया। पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम के सामने पुतला दहन करते हुए एनडीए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में कांग्रेसी पार्टी मुख्यालय के बाहर इकट्ठा हुए। राजेश राम ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायकों के वोट न दे पाने की स्थिति को एक सोची-समझी साजिश बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि जो विधायक भाजपा के प्रलोभन में नहीं आए, उन्हें डराया-धमकाया गया। प्रशासनिक रास्तों से रोकने की कोशिश की गई। कई विधायकों के आवास के बाहर पुलिस तैनात की गई। 13 मार्च की रात के बाद से कई विधायकों से संपर्क टूटना इस बात का प्रमाण है कि उन्हें दबाव में रखा गया था। विधायकों को डराने, धमकाने और यहां तक कि 'हाउस अरेस्ट' जैसी स्थिति...