नई दिल्ली, मई 6 -- Congress Support to Vijay : तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में इस वक्त नई सरकार बनाने को लेकर हलचल मची हुई है। बुधवार को कांग्रेस ने विजय की पार्टी 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने का एलान कर दिया है। हालांकि, कांग्रेस ने इस समर्थन के साथ एक शर्त भी जोड़ दी है। कांग्रेस ने कहा है कि वह विजय को समर्थन देने के लिए तैयार है, लेकिन यह गठबंधन इस शर्त पर होगा कि TVK इस गठबंधन से ऐसी किसी भी सांप्रदायिक शक्ति को दूर रखेगी जो भारत के संविधान में विश्वास नहीं रखती है। हालांकि कांग्रेस ने किसी पार्टी का नाम नहीं लिया। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने दिया विजय को समर्थन, पर क्यों सुपरस्टार अब भी नहीं बना पाएंगे सरकारकांग्रेस ने चिट्ठी में क्या कहा? विजय को लिखे पत्र में कांग्रेस ने कहा कि तमिलनाडु की जनता, खासकर यु...