हल्द्वानी, जनवरी 3 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। नैनीताल जिले में लगातार बढ़ रहीं मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने गहरी चिंता जताई है। शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से मिला और ठोस कार्ययोजना बनाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष छिमवाल ने कहा कि बीते दो वर्षों से जिले के भीमताल और रामनगर विधानसभा क्षेत्रों में बाघ एवं अन्य वन्यजीवों के लगातार हमले बढ़ रहे हैं। कई निर्दोष ग्रामीण बाघ के हमलों का शिकार हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार केवल मुआवजा देकर अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती। कांग्रेस ने मांग की कि बाघ प्रभावित क्षेत्रों में आदमखोर वन्यजीवों को तत्काल नियंत्रित किया जाए। सोलर लाइट, सोलर फेंसिंग, झाड़ी कटान और रास्तों के सुधारीकरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.