फतेहपुर, जनवरी 24 -- फतेहपुर। ललौली कस्बा के निबहरा मैदान में कांग्रेसियों द्वारा चौपाल लगाई गई। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि सरकार गरीब मजदूर व जनता का हक छीनने का काम कर रही है। मनरेगा का उद्देश्य गांवों का विकास मजदूरों को सम्मान के साथ काम की गारंटी थी। अब भाजपा खत्म करने का काम कर ही है। जिला उपाध्यक्ष कलीम उल्ला सिद्दीकी ने कहा अब भाजपा की कुत्सित राजनीति का अंतिम चरण है। यहां राजीव लोचन निषाद, आरिफ खान, अभय, नवनीत तिवारी, हम्माद हुसैन, राहुल कश्यप सहित तमाम लोग रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.