कांग्रेस ने रास चुनाव में वोट न देने वाले विधायकों से मांगा स्पष्टीकरण
पटना, मार्च 18 -- कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में मतदान से अनुपस्थित रहने वाले तीनों विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनसे स्पष्टीकरण मांगा है। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव ने नोटस जारी करते हुए दो दिनों में स्पष्टीकरण देने को कहा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई होगी। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने तीनों विधायकों के खिलाफ पहले ही कार्रवाई के संकेत दिए थे। बता दें कि ओडिशा में कांग्रेस ने क्रॉस वोटिंग करने वाले तीन विधायक को निलंबित कर दिया है। बिहार में जिन विधायकों से स्पष्टीकरण पूछा गया है उनमें मनोहर प्रसाद सिंह, सुरेंद्र प्रसाद और मनोज विश्वास शामिल हैं। प्रदेश अनुशासन समिति अध्यक्ष ने कहा कि 16 मार्च को संपन्न रास चुनाव में ये विधायक मतदान से अनुपस्थित थे। इस कारण महागठबंधन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.