नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- नई दिल्ली, विस। राम मंदिर ट्रस्ट के नए सीईओ को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र को सीईओ बनाए जाने पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने इस नियुक्ति को ऑपरेशन सिंदूर से जोड़कर कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर का कोई राज छुपाने के लिए उन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का सीईओ बनाया गया है। केंद्र सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने कहा कि केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट के किसी जज को राज्यपाल तो किसी को राज्यसभा सदस्य बना रही है। यह शक पैदा करता है। उन्होंने कहा कि पूर्व एयर मार्शल की नियुक्ति भी शक पैदा करती है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस की सेना व श्रीराम जन्मभूमि विरोधी मानसिकता फिर सामने आई- भाजपा अल्वी ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट से जितेंद्र मिश्र का क्या लेना देना है। इ...