नई दिल्ली, मार्च 5 -- कांग्रेस ने राज्यसभा चुनावों के लिए 6 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इन नामों में हरियाणा और हिमाचल से लेकर तमिलनाडु तक के लिए नेताओं की लिस्ट शामिल है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद इस सूची को जारी किया गया है। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा को कैंडिडेट बनाया है। इसके अलावा एम. क्रिस्टोफर तिलक तमिलनाडु से उतरेंगे। अभिषेक मनु सिंघवी और वी. नरेंद्र रेड्डी तेलंगाना से राज्यसभा जाएंगे। हरियाणा से कर्मवीर सिंह बौद्ध को मौका दिया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.