कांग्रेस ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी
देहरादून, अगस्त 20 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर देश के लिए उनके योगदान को याद किया। गुरुवार को राजीव गांधी कांप्लेक्स परिसर में पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण के दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने देश को 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखा और उसे साकार करने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए। कंप्यूटर क्रांति, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, दूरसंचार तथा आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों ने भारत की विकास यात्रा को नई गति प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.