कांग्रेस ने राजस्थान से नीरज डांगी को फिर बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार, एक सीट पर जीत तय
नई दिल्ली, जून 4 -- राजस्थान में राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने मौजूदा राज्यसभा सांसद नीरज डांगी पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें लगातार दूसरी बार उम्मीदवार बनाया है। विधानसभा में कांग्रेस के मौजूदा संख्या बल को देखते हुए पार्टी की एक सीट पर जीत लगभग तय मानी जा रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि डांगी को दोबारा मौका देकर कांग्रेस ने अपने परंपरागत दलित वोट बैंक को मजबूत संदेश देने के साथ-साथ संगठनात्मक और अंदरूनी सियासी संतुलन साधने की कोशिश की है। राजस्थान की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, भाजपा सांसद राजेंद्र गहलोत और कांग्रेस सांसद नीरज डांगी का कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.