देहरादून, फरवरी 3 -- उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था और जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ लामबंद हो गई है। मंगलवार को यमुना कॉलोनी स्थित कांग्रेस वर्किंग कमेटी सदस्य करन माहरा के आवास पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पदाधिकारियों की रणनीतिक बैठक हुई। इसमें आगामी 16 फरवरी को प्रस्तावित राजभवन घेराव को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि बैठक का मुख्य एजेंडा संगठन की मजबूती और सरकार की घेराबंदी रहा। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की जनता असुरक्षा, महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मूल मुद्दों से भटक चुकी है, इसलिए कांग्रेस को सड़क से सदन तक जनता की मजबूत आवाज बनना होगा। बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी विस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.