देहरादून, जनवरी 6 -- कांग्रेसी पदाधिकारियों व वर्करों ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में विधानसभा राजपुर रोड क्षेत्र में कैंडल मार्च निकाला। मंगलवार को वार्ड 17 चुक्खुवाला गुरुद्वारा चौक से पार्षद अर्जुन सोनकर व प्रदेश प्रवक्ता मोहन कुमार काला की की ओर से कैंडल मार्च आयोजित किया गया।कैंडल मार्च में कांग्रेस संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत वर्करों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रीतम सिंह नेकहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के लिए आज पूरा प्रदेश सड़कों पर है, लेकिन भाजपा सरकार हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच से भाग रही है। कहा कि वीआईपी के नाम का खुलासा किया जाना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा,प्रदेश महासचिव वीरेंद्र पोखरियाल,मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.