देहरादून, मार्च 30 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फायरिंग में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत के मामले में रोष जतायाहै। उन्होंने एसएसपी से मुलाकात कर राजधानी की बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुधारने की मांग उठाई। सोमवार को पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एसएसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लालचन्द शर्मा ने कहा कि देहरादून उत्तराखंड का प्रशासनिक, राजनीतिक एवं आर्थिक केंद्र है, लेकिन दून राजधानी आज गंभीर आपराधिक घटनाओं के कारण असुरक्षा के माहौल से गुजर रही है। राजपुर थाना क्षेत्र में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दिनदहाड़े हत्या, रायपुर थाना क्षेत्र में पीआरडी जवान की हवालात में संदिग्ध मृत्यु तथा नारी निकेतन में महिला संवासिनी की आत्महत्या जैसी घटनाओं ने कानून व्यवस्था प...