कांग्रेस ने युवाओं से किया डिजिटल संवाद
हल्द्वानी, जून 24 -- लालकुआं। नगर कांग्रेस कमेटी लालकुआं ने बुधवार को एनडी तिवारी बैंकट हॉल में नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर डिजिटल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। वक्ताओं ने कहा कि लाखों छात्र वर्षों की मेहनत और कठिन तैयारी के बाद परीक्षाओं में शामिल होते हैं, ऐसे में किसी भी प्रकार की अनियमितता उनके भविष्य और मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। यहां जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का छात्रों के हितों से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा। यहां किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हेमवती नंदन दुर्गापाल, हरेंद्र बोरा, बीना जोशी, कुंदन सिंह मेहता, नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे, प्रदीप बथयाल, सईद सिद्दीकी, हिमांशु कबड़वाल, एलबीएस के पूर्व छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.