विकासनगर, अप्रैल 5 -- कांग्रेस पार्टी की ओर से रविवार को मेहूवाला में जन संवाद किया गया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार लोगों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। इसके साथ ही युवा नशे की लत के आदी हो रहे हैं और सरकार नशे के सौदागरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पार्टी नेताओं ने कई लोगों के कांग्रेस में शामिल होने का दावा किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...