वाराणसी, मई 26 -- वाराणसी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय का पुतला फूंके जाने के विरोध में कांग्रेस ने भी सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के छायाचित्रों का दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा ने लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार करते हुए नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष का पुतला दहन किया, जिसका जवाब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसी स्थान पर लोकतांत्रिक तरीके से दिया है। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस किसी भी प्रकार की राजनीतिक प्रताड़ना या दमन से डरने वाली नहीं है। भाजपा की नफरती राजनीति का जवाब जनता के मुद्दों को लेकर सड़क पर संघर्ष के जरिए दिया जाएगा。 यह भी पढ़ें- दलित बेटी के साथ महोबा में हुई दरिंदगी के खिलाफ...