पलामू, अक्टूबर 2 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव चंद्रशेखर शुक्ला की विशेष उपस्थिति व पलामू जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष बिमला कुमारी के नेतृत्व में शुक्रवार को महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। छहमुहान स्थित आयोजन स्थल पर सामूहिक स्वच्छता शपथ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कांग्रेस नेताओं ने टाउन हॉल परिसर स्थित गांधी प्रतिमा और छहमुहान में स्थापित गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सफाईकर्मियों को खादी का अंगवस्त्र और श्वेत टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने श्वेत टी-शर्ट और टोपी पहनकर छहमुहान से जुड़े छह मुख्य मार्गों तक व्यापक सफाई अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: गांधी-शास्त्री...