चम्पावत, फरवरी 4 -- लोहाघाट। लोहाघाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माघ खिचड़ी का आयोजन किया। बुधवार को लोहाघाट के वीर कालू सिंह माहरा चौराहे पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में लोगों को प्रसाद वितरित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नौ फरवरी को चम्पावत जिला मुख्यालय में भी कार्यक्रम किया जाएगा। यहां जीवन बिष्ट, प्रदीप माहरा, पवन ढेक, शैलेन्द्र राय, सुरेश फर्त्याल, आशीष राय,आकाश करायत, आकाश माहरा, प्रकाश ढेक, नवीन करायत, नवीन जोशी, सुरेश ढेक, भगवान माहरा, लोकेश पांडेय, बल्लू माहरा, पवन करायत, विमला माहरा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.