हाजीपुर, अप्रैल 15 -- सहदेई बुजुर्ग। सं.सू. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कांग्रेस पार्टी द्वारा देसरी के चकारम महादलित टोला में भीम शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर वंचित वर्गों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया। कार्यक्रम के उपरांत कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ग्रामीण रंजीत पंडित, प्रखंड अध्यक्ष रामनाथ चतुर्वेदी एवं अभिषेक कुमार ने महादलित टोला के बच्चों के बीच कॉपी-कलम का वितरण कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। इस दौरान सुबोध पासवान, अर्जुन मांझी, पंकज कुमार सिंह, सर्वेश कुमार यादव, पिंटू राय, जंतर राय, सुबोध राय, भोलथ मांझी, सौरभ कुमार के अलावे अनेकों महिलाएं, बच्चें एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी संविधान निर्माता बाबा साहेब की 135 वीं जयंती यह भी पढ़ें-...