रांची, मार्च 15 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस भवन में कांशीराम का जयंती समारोह मनाया गया। कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी राहुल राज ने कहा कि कांशीराम ने समाज के दबे-कुचले और वंचित वर्गों को संगठित कर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया और सामाजिक परिवर्तन की एक सशक्त धारा खड़ी की। उनके विचार भी सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को मजबूती देते हैं।कांके विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि कांशीराम ने सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को नई दिशा दी। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है और उनके आदर्शों को समाज में आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए झारखंड प्रदेश अध्यक्ष (अनुसूचित जाति विभाग) केदार पासवान ने कहा कि कांशीराम का जीवन संघर्ष, त्याग और सामाजिक चेतना का अद्भुत उदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.