बागेश्वर, फरवरी 25 -- बागेश्वर। नगर कांग्रेस कमेटी ने नुमाइश मैदान में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर और होली गायन कर सभी को होली की बधाई दी। कांग्रेस कमेटी नगर अध्यक्ष मनोज साह ने कहा होली रंग और आपसी भाईचारे और सौहार्द का त्यौहार है। इसे एकजुटता के साथ मनाना ही उनका उद्देश्य है। नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय का उद्घाटन भी किया है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, किशन कठायत, बालकृष्ण, सुनील भंडारी, लक्ष्मी धर्मशक्तू, मुन्ना पांडे, जिला पंचायत सदस्य बलवंत राम, विनोद पाठक, गोविंद कठायत आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.