कोडरमा, मई 24 -- कोडरमा। हमारे प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कमेटी कोडरमा की ओर से रविवार को कोडरमा परिसदन में शिकायत एवं निवारण कार्य दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- जमीनी कार्यकर्ता संगठन की ताकत : राकेश सिन्हाकार्यक्रम में मुख्य अतिथि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं कोडरमा जिला संगठन प्रभारी विजय यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रजक ने की, जबकि संचालन नगर पंचायत अध्यक्ष राजू सिंह ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव सह कोडरमा प्रभारी विजय यादव ने कहा कि कोडरमा जिला कांग्रेस संगठन मजबूती के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिकायत एवं निवारण कार्य दिवस का उद्देश्य संगठन के हित में कार्यकर्ताओं की शिकायतों और सुझावों को सुनना है।...