रुडकी, अप्रैल 14 -- रुड़की, संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर नगर निगम में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अरपित की। जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि भारत को सुदृढ़ राष्ट्र बनाने का श्रेय डॉ. आंबेडकर को ही जाता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलते हुए शिक्षा के प्रति गंभीर होना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसपी त्यागी ने की। संचालन पूर्व पार्षद संजय गुड्डू ने किया। बाद में आंबेडकर कल्याण समिति के कार्यक्रम में चौधरी ने कहा कि बाबा साहब, भगवान बुद्ध और गांधी की तरह अहिंसावादी थे, जिन्होंने ज्ञान और संवाद के बल पर अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी। यह भी पढ़ें- बाबा साहेब के आदर्शो पर चलकर ही समतामूलक समाज की स्थापना यह भी पढ़ें- भारतीय संविधान निर्माताओं में से प्रमुख थे डां भीमराव आंब...