गिरडीह, अप्रैल 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। कोडरमा के पूर्व सांसद तिलकधारी प्रसाद सिंह की पहली पुण्यतिथि मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय गिरिडीह में मनाई गई। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह सहित अन्य कांग्रेसियों ने तिलकधारी प्रसाद सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने तिलकधारी सिंह की राह पर चलकर संगठन में अपना बहुमूल्य योगदान अनुशासित ढंग से देने का संकल्प लिया। नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्व. तिलकधारी सिंह कांग्रेस के एक मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने पंचायत के मुखिया से लेकर विधायक व सांसद तक का सफर तय किया। उनकी सादगी आज भी एक मिसाल है। 50 साल से अधिक समय तक कांग्रेस पार्टी में रहे। राजनीतिक सफर कांग्रेस पार्टी से शुरू की और अंत तक कांग्रेस में ही रहे। संगठन को मिलाकर चलने और मजबूत ...