बलिया, मार्च 17 -- बलिया। कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी को पत्रक सौंपा। इसके माध्यम से मनरेगा मजदूरों के बकाया भुगतान की मांग की। पार्टी जिला उपाध्यक्ष संतोष चौबे ने कहा कि केंद्र और राज्य में सत्तासीन मजदूर विरोधी भाजपा सरकार ने यूपी में मनरेगा के तहत काम करने वाले लगभग एक करोड़ मजदूर परिवार को पिछले 75 दिनों से उनके मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 2000 करोड़ रुपए का भुगतान लंबित है। इसके साथ ही इस योजना को जमीनी स्तर पर लागू करने वाले ग्राम रोजगार सेवकों सहित लगभग 40000 संविदा कर्मियों को भी पिछले आठ महीने से औसत उनका भुगतान नहीं दिया गया है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी यह मांग करती है की गरीब जॉब कार्ड धारकों को और इन कर्मियों का उनके कार्य का भुगतान शीघ्र अति शीघ्र करें। इस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.