कांग्रेस ने मंच शुद्धीकरण पर भाजपा को घेरा
रुडकी, अगस्त 31 -- रुड़की, संवाददाता। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद मंच के कथित शुद्धीकरण के मामले को लेकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। रुड़की ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक फुरकान अहमद के साथ कार्यकर्ताओं ने गंगनहर कोतवाली में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव को तहरीर सौंपकर कहा कि हल्द्वानी में किया गया कथित शुद्धीकरण दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कृत्य को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.