शाहजहांपुर, मई 11 -- मीरानपुर कटरा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर नगर पंचायत अध्यक्ष के उपचुनाव में हार की समीक्षा की। कमियों को टटोला और संगठन को मजबूत करने के टिप्स दिए। यह भी पढ़ें- भाजपा के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर दिया बलउपचुनाव की समीक्षा पूर्व चेयरमैन समीउश्शान खां के आवास परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया उपचुनाव के दौरान पुलिस और प्रशासन ने भाजपा कार्यकर्ताओं की तरह काम किया। सत्ता पक्ष के उम्मीदवार और समर्थकों को फर्जी वोट डालने की खुली छूट दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बेवजह पकड़ धकड़ कर चुनाव प्रभावित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी नहीं देश और संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। कार्यकर्ताओं से संघर्ष के लिए तैयार रहने की अपील...