कांग्रेस ने बेरोजगारी, महंगाई और नीट मुद्दे पर केंद्र-राज्य सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
देहरादून, मई 17 -- श्रीनगर। गोलाबाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और नीट पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पीएम मोदी का पुतला दहन किया। नगर अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निशांत कंडारी ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता और गरीब वर्ग की कमर तोड़ दी है। कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, दूध और सोने के बढ़ते दामों से लोगों का जीवन यापन कठिन होता जा रहा है। कांग्रेसियों ने नीट परीक्षा घोटाले में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए सरकार को जनविरोधी बताया। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने बेरोजगारी, महंगाई और नीट मुद्दे पर केंद्र-राज्य सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन कहा कि देश और प्रदेश के बेहतर भविष्य के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.