कांग्रेस ने बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
जमशेदपुर, जुलाई 25 -- पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव ने कहा कि तिलक ने स्वतंत्रता आंदोलन में राष्ट्रीय चेतना जगाई और उनका उद्घोष स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, आज भी प्रेरणादायी है। सफी अहमद खान और ब्रजेंद्र तिवारी ने भी तिलक के राष्ट्रभक्ति, त्याग और जनजागरण के योगदान को याद किया। कार्यक्रम में रंजीत सिंह, संजय सिंह आजाद सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Sasaram News: क्रांतिकारी दिवस पर याद किये गए बाल गंगाधर तिलक व चंद्रशेखर आजाद यह भी पढ़ें- Hapur News: मिनीलैंड कॉन्वेंट स्कूल में चंद्रशेखर आजाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.