कोडरमा, दिसम्बर 7 -- कोडरमा। झुमरी तिलैया स्थित आंबेडकर चौक पर कांग्रेस की ओर से बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मनोज सहाय पिंकू, संजय सेठ, मालती चंद्र, गणेश स्वर्णकार, कयुम उदीन, बीकू कुमार, मोहम्मद मुस्तकीम, प्रभात राम, सउद खान, मनोज कुमार दास, मोहम्मद असलम, चांद आलम, मुकेश कुमार, रविंद्र कुमार, असगर अली सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने बाबा साहेब के विचारों को समाज के हर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.