कोडरमा, दिसम्बर 6 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया स्थित आंबेडकर चौक में शनिवार को कांग्रेस की ओर से बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित था। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज संविधान की मर्यादा और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने के प्रयास चिंताजनक हैं, जो संविधान निर्माताओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने जिस न्यायपूर्ण और समानता पर आधारित भारत का सपना देखा था, आज उसी पर प्रहार किए जा रहे हैं, और कांग्रेस इसके खिलाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.