गौरीगंज, जनवरी 4 -- शुकुल बाजार। सांसद किशोरीलाल शर्मा द्वारा भेजे गए कंबलों का वितरण पूर्व विधायक राधेश्याम के नेतृत्व में पाली न्याय पंचायत एवं दक्खिनगांव न्याय पंचायत में किया गया। पूर्व विधायक ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब व असहाय लोगों की मदद करना समाज की जिम्मेदारी है। कांग्रेस पार्टी लगातार जरूरतमंदों के लिए जनसेवा के कार्य करती रही है और आगे भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मजीद अहमद, ओंकारनाथ त्रिपाठी, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, राजकुमार चौहान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.