मैनपुरी, अप्रैल 7 -- जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष किशनी राजपाल यादव की अध्यक्षता में ग्राम नगला रमईबरा में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन वरिष्ठ कांग्रेसी तिलक सिंह यादव व रवि यादव की मौजूदगी में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष गोपाल कुमार कुलश्रेष्ठ मौजूद रहे। कांग्रेसी नेताओं ने बारिश से बर्बाद हो रही गेंहू की फसल पर चिंता जताई गई और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग सरकार से की। बैठक में मुख्य अतिथि ने कहा कि आज विश्व स्वास्थ्य दिवस है और स्वास्थ्य ही मनुष्य का सच्चा धन है। भाजपा सरकार में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से विफल हो गया है। अस्पतालों में चिकित्सक की कमी के चलते मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। सरकार चिकित्सा व शिक्षा में असफल रही है। निजीकरण की कुरीतियों ने शिक्षा को महंगा कर दिया है। कां...