कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान
रांची, मई 26 -- कांके, प्रतिनिधि। कांग्रेस कमेटी कांके प्रखंड ने मंगलवार को अरसंडे स्थित पेट्रोल पंप के समीप पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष संजर खान ने किया। संजर खान ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से परिवहन और रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम भी बढ़ रहे हैं, जिसका असर किसान, मध्यम वर्ग और छोटे व्यवसायियों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हस्ताक्षर अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार पर कीमतों में कमी लाने के लिए दबाव बनाना है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। यह भी पढ़ें- मेलोडी बांटकर जताया पेट्रोल, डीजल की बढ़ी कीमतों का विरोध मौके पर अर्जुन मुंडा, एकरामुल अंसारी, बिनोद साहू, लालचंद सोनी, निरंजन, फिरोज अहमद, नसीम अंसारी और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.