रांची, मार्च 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारियों को जमीनी स्तर पर मजबूती देने के लिए कांग्रेस ने राज्य के विभिन्न जिलों के लिए 33 जिला पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा शुक्रवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति से इन महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की गई है। इसमें झारखंड के कई दिग्गजों को जगह मिली है। पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज साहू को कूचबिहार, सासंद कालीचरण मुंडा को अलीपुरद्वार और पू्र्व सांसद प्रदीप बालमुचु को जलपाईगुड़ी का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा के.एन.त्रिपाठी को दक्षिण दिनाजपुर, राजेश ठाकुर को मुर्शिदाबाद, राजेश कच्छप को नार्थ 24 परगना (शहरी), सुबोधकांत सहाय को कोलकाता उत्तर, भूषण बाड़ा को पूर्व मेदिनीपुर-01, जयशंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.