लखनऊ, अप्रैल 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए मंगलवार को स्टार प्रचारकों की 40 सदस्यीय सूची जारी कर दी। द्वितीय चरण के चुनाव प्रचार के लिए जारी इस सूची में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय सहित यूपी के कई नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को स्टार प्रचारक बनाए जाने के लिए पार्टी नेताओं ने नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। राय ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूर्ण समर्पण से निर्वहन करने के साथ पार्टी के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने की दिशा में पूरी मजबूती के साथ कार्य करूंगा। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में अजय राय के अलावा राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, इमरान प्रतापगढ़ी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और सांसद इमरान मसूद शामिल हैं।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.